Press "Enter" to skip to content

खबर का असर : ग्राम पंचायत बघरवारा के भ्रष्टाचार की होगी जांच, सीईओ ने जारी किए आदेश | Shivpuri News

शिवपुरी। खनियांधाना की ग्राम पंचायत बघरवारा में विकास कार्यों की जांच के लिए जनपद पंचायत सीईओ ने जांच के आदेश जारी किए हैं। मामले को फास्ट समाचार ने लगातार खबरों का प्रकाशन किया जिस पर यह कार्रवाई हुई। 
मामले को लेकर ग्रामीण राजेश कुमार लोधी द्वारा सीईओ को आवेदन के माध्यम से शिकायत की गई थी। वहीं फास्ट समाचार को भी इस भ्रष्टाचार को लेकर अवगत कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए फास्ट समाचार ने लगातार मामले को प्रकाशित किया जहां आवेदन द्वारा बताया कि ग्राम पंचायत में 2015 से कोई भी ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया गया। निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार तथा ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं दिया गया है। ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से महरूम बने हुए हैं। कई बार संबंधितों को शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मामले को संज्ञान में लेते हुए जपं. सीईओ खनियांधाना ने जांच के आदेश जारी करें किए हैं और कहा कि मामले की जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!