Press "Enter" to skip to content

डॉक्टर के फार्म हाउस से डेढ़ लाख की चोरी, कोतवाली में की शिकायत | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के जिला अस्पताल से रिटायर फिजीशियन व डॉ. पीडी गुप्ता शुक्रवार को अपने फार्म पर हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में दर्ज कराई गई शिकायत में डाॅ. गुप्ता का कहना था कि उनके दर्रोनी रोड िस्थत फार्म हाउस से पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी हो रही हैं। यहां पास में ही अब्दुल कलाम कॉलोनी में निर्माण कार्य चल रहा है। पिछले एक हफ्ते में उनके फार्म हाउस पर रखा डेढ़ लाख से अधिक का सामान चोरी हो चुका है। इसलिए चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 
रोजाना हो रही चोरी, पहले भी कर चुके हैं शिकायत
शहर के सिद्धी विनायक हॉस्पिटल के संचालक डॉ. पीडी गुप्ता का कहना है कि उनका पोहरी के रास्ते में दर्रोनी रोड पर डेढ़ बीघा का फार्म हाउस िस्थत है। उनके फार्म हाउस पर रोजाना चोरी हो रही हैं। पिछले कुछ दिनों में चोर पानी का ड्रम, लेजम, संबर्सीबल मोटर, केबिल, सरिए, सीमेंट व कुल्हाड़ी सहित तमाम सामान चुराकर ले जा चुके हैं। वहीं गुरूवार की रात चोर उनके फार्म हाउस से लोहे की रेलिंग और 5 पेड़ चुराकर ले गए। चोरी का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है जिसकी वह पहले भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!