Press "Enter" to skip to content

सुभाष कॉलोनी में पेयजल संकट से जूझ रहे रहवासी | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के वार्ड क्रमांक 37 में आने वाली सुभाष कॉलोनी में पेयजल संकट गहरा गया है। लोग दिनभर पानी की जुगत में लगे रहते हैं। स्थानीय रहवाासियोंा ित्रलोक माथुर, प्रभुदयाल, लल्ला, राधे, शालू, कमल, सुभाष, मदन, सीताराम व राधेश्याम ने बताया कि नलकूप में मोटर गिर जाने के कारण एक माह से बंद है। यही नलकूप सुभाष कॉलोनीवासियों के लिए एक मात्र जलस्त्रोत है। नलकूप खराब होने के कारण कॉलोनीवासी एक-एक बूंद पानी को तरस रहे हैं। नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। रहवासियों ने नलकूप को जल्द सही कराए जाने की मांग कलेक्टर से की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!