Press "Enter" to skip to content

बाइक मालिक हो जाएं सावधान..! लगातार हो रही बाइक चोरी, पुलिस ढूढने मेें नाकाम | Shivpuri News

शिवपुरी। सिटी कोतवाली क्षेत्र से दो बाइक चोरी के मामले सामने आए हैं इनमें से एक की बाइक अस्पताल के बाहर तथा दूसरे की बाइक पुलिस परेड ग्राउंड के सामने से चोरी हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर बाइक चोरांे की तलाश शुरू कर दी है। 
सहरोेज पुत्र अब्दुल सत्तान खान निवासी करेरा हाल निवासी आईटीआई मठ के पास शिवपुरी ने बताया कि 23 अगस्त को शाम के समय वह शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती बहन को देखने गया था। इस दौरान उसने बाइक को अस्पताल के बाहर खड़ा कर दिया और अंदर चला गया। जब वह बाहर आया तो देखा कि उसकी बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं है जिस पर सहरोज ने आसपास पूछताछ की लेेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने आया और मामलेे में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। 
दूसरी बाइक चोरी पुलिस परेड ग्राउंड के सामने से हुई। जहां जितेंद्र पुत्र फेरन जाटव निवासी ग्राम कांकर थाना सतनबाड़ा ने बताया कि 24 अगस्त को वह अपनी बाइक से मजदूर करने शिवपुरी आया हुआ था। इस दौरान उसने बाइक को पुलिस परेड ग्राउंड के सामनेे खड़ा कर दिया और मजदूरी करने चला गया। जब वह वापस आया तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं है जिस पर आसपास के लोेगों से जानकारी ली तो कुछ भी पता नहीं चल सका। थक-हारकर जितेंद्र कोतवाली आया और मामले में केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!