Press "Enter" to skip to content

सरेबजार युवती का मोबइल छीनकर फरार हुए बाइकर्स | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में सरेबाजार एक युवती सेे सोमवार की दोपहर बाइक सवार दो युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद युवती ने बाइक का पीछा भी किया, लेकिन युवक पकड़ में नहीं आ सके हैं। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरेापितोें की तलाश कर रही है। 
पीड़ित युवती अंजली पुत्री रामदयाल शर्मा 18 वर्ष निवासी श्रीबिहार कॉलोनी फिजीकल रोड शिवपुरी ने बताया कि 17 अगस्त को दोपहर के समय वह अपनी बहन के साथ स्कूटी पर जा रही थी। जब वह राजेश्वरी रोड गैलेक्सी कोचिंग के सामने पहुंची तो पीछे से दो बाइक सवार युवक आए और झपट्टा मारकर जबरदस्ती उसका मोेबाइल हाथ से छीन लिया और भगाने लगे। अंजली ने बाइक का पीछा भी किया लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आ सके। इसी दौरान अंजली की स्कूटी गिर गई और उसे व उसकी बहन को चोटें आई। घटना की जानकारी युवती ने परिजनोें को दी। इसके बाद वह परिजनों के साथ कोतवाली थाने आई और मामले में केसे दर्ज करवाया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ दस्यु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!