Press "Enter" to skip to content

जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठनात्मक रूप से मजबूत होगी महिला कांग्रेस: इंदु जैन | Shivpuri News

दिनारा, दिहायला एवं करैरा पदाधिकारी हुए मनोनीत 
शिवपुरी। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशन में महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए उसे संगठनात्मक रूप से मजबूती प्रदान करना है। इस ओर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष माण्डवी चौहान व पिछोर विधायक केपी सिंह सिंह का मागर्दर्शन मिल रहा है जिसके चलते आज शिवपुरी जिले में महिला कांग्रेस शक्ति के रूप में खड़ी हुई है। इसी क्रम में संगठन को विस्तार देकर उसे संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने के लिए शेष ब्लॉकों को जोड़कर संपूर्ण जिले को एकत्रित किया जा रहा है। यह बात महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष इंदु जैन ने नव नियुक्त महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को संगठन की शक्ति के साथ-साथ अपने पदीय दायित्व निर्वाह करने का संदेश देते हुए कही। 
इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदु जैन के द्वारा शेष रहे दिनारा और करैरा में ब्लॉक अध्यक्ष भी मनोनीत किए इनमें छाया कुशवाह ब्लॉक अध्यक्ष, दिनारा राधापाल दिहायला, कमला वंशकार करैरा ब्लॉक कार्यकारिणी अध्यक्ष का भी मनोनयन किया गया है। इस तरह महिला कांग्रेस जिले भर में महिलाओं को जोड़ने के साथ घर-घर तक कांग्रेस की नीति से महिलाओं को अवगत कराएंगें और भाजपा के दुष्प्रचार का जबाव देकर महिला कांग्रेस को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!