Press "Enter" to skip to content

महिलाओं ने धूमधाम के साथ मनाया हरतालिका तीज का पर्व | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में महिलाओं ने हरतालिका तीज का पर्व काफी उत्साह के साथ मनाया। पर्व को मनाने के लिए महिलाएं ने बाजारों से सुहाग की सामग्री खरीदते हुए नजर आईं। विवाहित स्त्रियों के अलावा अविवाहित युवतियों ने भ्ज्ञी यह व्रत रखा। विवाहित महिलाओं ने यह व्रत अपनी पति की लंबी आयु के लिए रखा। वहीं अविवाहित युवतियों ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि अच्छे वर प्राप्ति के लिए व्रत रखा। भगवान शिव देवी पार्वती को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने मंदिरों में पंचामृत से शिवलिंग को स्नान करवाया। महिलाओं का मानना है कि सबसे पहले देवी पार्वती ने इस व्रत को रखा था। इस दौरान ने महिलाओं ने मंदिरों में गौरी-शंकर का पूजन किया। प्रसाद का भोग लगाया आैर देवी पार्वती को सुहाग सामग्री भी समर्पित की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!