Press "Enter" to skip to content

मंत्री ने दिए निर्देश, आज से मास्क अनिवार्य, नहीं तो चालान ,शहर के नाकों पर होगी चैकिंग | Shivpuri News

शिवपुरी। मंत्री यशोधरा राजे ने नगर के भ्रमण के दौरान लोगों को बिना मास्क के देखा तो प्रशासनिक अधिकारियों को मास्क अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए सभी से अपील करते हुए कहा कि मास्क अनिवार्य रूप से लगाए। जो लोग मास्क नहीं लगाएंगे उनके चालान किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि लोगों को पहले मास्क उपलब्ध कराए जाएं जिससे उन्हें चालान का सामाना न करना पडे, लेकिन मास्क दिए जाने के बावजूद लोग उसका उपयोग न करें और बिना मास्क के दिखाई दें तो चालान किया जाए। साथ ही शहर में प्रवेश करने वाले गुना और ग्वालियर नाके पर चैकिंग पाइंट लगाने के निर्देश भी दिए हैं जिसके बाद एसपी राजेश चंदेल ने तत्काल प्रभाव से शहर के प्रवेश द्वारों पर चेकिंग पाइंट लगाने के निर्देश दे दिए हैं। यहां आने-जाने वालों की चेकिंग की जाएगी साथ ही कोलारस के एसडीओपी अमरनाथ वर्मा को शिवपुरी एसडीओपी का चार्ज दे दिया है जबकि कोलारस की कमान एक महिला अधिकारी को सौंपी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!