शिवपुरी। दूरसंचार वाहिनी आई.टी.बी.पी. में श्री राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी के नेतृत्व में दिनांक 20.08.2020 को वाहिनी के समस्त पदाधिकारियों द्वारा सद्भावना दिवस मनाया गया तथा शपथ ग्रहण करवायी गयी । साथ ही श्री राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी ने समस्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे जाति सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म, अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता तथा सद्भावना के लिए कार्य करें एवं देश की एकता और अखण्डता को बनाये रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।






Be First to Comment