Press "Enter" to skip to content

पानी पर विवाद, दो पक्षोें में जमकर चले लात-घूसे | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बड़ौदी क्षेत्र में पानी भरने के विवाद पर दो पक्षों में विाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार शिवराजसिंह पुत्र रामस्वरूप रावत व दशरथ पुत्र लक्ष्मण रावत निवासी बड़ौदी के परिवार में बुधवार को पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना अधिक बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करना शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद झगड़े में तब्दील हो गया और दोनों एक-दूसरे की लात-घूसों से मारपीट कर दी। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने दशरथ रावत की शिकायत पर शिवराजसिंह, ओमी रावत, राकेश रावत, हल्के रावत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया वहीं शिवराजसिंह की शिकायत पर दशरथ, लक्ष्मण, परशूराम, महेंद्र, लक्ष्मण, शिवदयाल रावत के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!