Press "Enter" to skip to content

मनियर में मजदूर की मौत के मामले में दो पर केस दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मनियर क्षेत्र में मकान निर्माण में लगे एक मजदूर की हाईटेंशन लाइन से करंट लग जाने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ धारा 304 के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार विनोद प्रजापति मजदूरी का कार्य करता है। 30 जुलाई को वह ठेकेदार गण्ेाश जाटव के साथ मनियर में प्रेमचंद ओझा के मकान पर छत पर काम कर रहा था उसी दौरान वहां से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में वह आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने ठेकेदार गणेश जाटव निवासी ठकुरपुरा व प्रेमचंद ओण निवासी मनियर के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!