Press "Enter" to skip to content

चेंबर ऑफ कॉमर्स ने मंत्री यशोधरा को दिया पत्र पर्यटन, उद्योग और योजनाओं को लेकर दिए सुझाव | Shivpuri News

शिवपुरी। चेंबर ऑफ कॉमर्स ने गुरूवार को कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को एक पत्र सौंपा है। मानसेवी सचिव विष्णु अग्रवाल ने यह पत्र सौंपते हुए पर्यटन, उद्योग और योजनाओं को पूरा करने के संबंध में सुझाव दिए हैं। अग्रवाल ने बताया कि वैसे तो जिले में विकास कार्यों में मंत्री यशोधरा सदैव अग्रणी रही हैं। योजनाएं संचालित हो रही हैं, लेकिन इन बड़ी योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा। इनका जल्द पूरा होना आवश्यक है। यही कारण है कि हमने चेंबर की ओर से उन्हें पत्र सौंपा है। जिसमें निम्न सुझाव दिए हैं। 
– बड़ोदी के औद्योगिक क्षेत्र में फूड पार्क पूरी तरह तैयार है, इसमें जमीन की कीमतों को लेकर सहमति नहीं है, महंगे प्लाट होने से व्यापारियों का रूझान कम है। इसमें सुधार के लिए प्रयास किए जाएं जिससे यहां उद्योगों की शुरूआत हो सके। 
– छोटे उद्योगों की प्रोडेक्शन एवं बाजार के व्यय ज्यादा होने से बड़े उद्योगों के सामने माल बेचने में कठिनाई आ रही है। इसके लिए उद्योगों को मार्केटिंग की कोई विशेष सुविधा या किसी तरह टैक्स में राहत आदि पर विचार होना चाहिए। 
– पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आपके द्वारा कई कार्य किए गए हैं, उनके ठीक रूप से लागू होने पर इस दिशा में गति मिल सकती है। इसके लिए प्रयास किए जाएं। साथ ही मड़ीखेड़ा योजना, सीवर प्रोजेक्ट, सड़कों का निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य कराए जा रहे हैं। इनकी पूर्णत: पर ही शहर को इसके लाभ दिखेंगे इसलिए इन योजनाओं को जल्द पूरा कराया जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!