Press "Enter" to skip to content

आबकारी विभाग द्वारा लगातार की जा रही अबैध शराब पर कार्रवाई | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले मे कलेक्‍टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन पर लॉकडाउन अवधि में शराब माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिये आबकारी विभाग द्वारा विशेष दल का गठन किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान दिनांक 29.08.2020 को शिवपुरी में मदिरा का अवैध निर्माण एवं विक्रय की सूचना पर तीर्थराज भारद्वाज आबकारी उप निरीक्षक वृत्‍त प्रभारी शिवपुरी द्वारा वृत शिवपुरी के मुडखेड़ा टोल टैक्स, इंदरगढ़ ,सुभाषपुरा ,ठेव ,मोंगिया बस्ती सतनवाड़ा आदि स्थानों में दबिश देकर कुल 52 लीटर हथभट्टी मदिरा जब्त कर 1500 किलो गुड़ लहान मौके पर नष्ट किया। उक्त विशेष अभियान में  म0प्र0 आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1) A कुल 06 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।
जप्‍तशुदा सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 1.05 लाख आंकी गई है।
उपरोक्‍त कार्यवाही मे आबकारी उप निरीक्षक शिवपुरी वृत्‍त प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज ,विनीत शर्मा ,नीरज त्रिवेदी, सु सोनाली त्रिवेदी आबकारी उपनिरीक्षक व आबकारी मुख्‍य आरक्षक एवं आरक्षकगण का सराहनीय सहयोग रहा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!