Press "Enter" to skip to content

गणेश कुंड के पास नहीं लगेगी रेेत मंडी, लगेेगा जुर्माना | Shivpuri News

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देश पर रेत मंडी को नो एंट्री जोन बनाने की कार्रवाई की जा रही है। मंत्री सिंधिया द्वारा नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि रेत मंडी को नो एंट्री जोन बनाया जाए। वहाँ पर वाहन खड़े न हो।
मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगरपालिका की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। नगर पालिका द्वारा बारादरी के पास स्थित रेत मंडी को नो एंट्री जोन घोषित किया गया है। वहां पर बोर्ड भी लगाया गया है। नगरपालिका के हेल्थ ऑफिसर ने बताया कि वहां से मंडी को झांसी रोड फ्रूट बाजार पर शिफ्ट किया गया है। यहाँ रेतए गिट्टी आदि के भारी वाहन पाए जाने पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। मंगलवार को नगर पालिका सीएमओ के के पटेरिया ने हेल्थ ऑफिसर, फिजिकल थाना प्रभारी रुपेश शर्मा, यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी के साथ भ्रमण किया और रेत मंडी से वाहनों को शिफ्ट कराया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!