Press "Enter" to skip to content

इच्छा से देशी, जरूरत से स्वदेशी और मजबूरी में हो विदेशी का समर्थन करता है स्वदेशी जागरण मंच : सतीश कुमार | Shivpuri News

स्वदेशी जागरण मंच का अर्थ एवं रोजगार सृजक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित, 7 उद्यमी हुए सम्मानित
शिवपुरी। आज भारत विश्व गुरू बनने की ओर इसलिए अग्रसर है क्योंकि देश में अब चीनी सामग्री का बहिष्कार होकर स्वदेशी का अपनाया जा रहा है। लोगों में स्वदेशी को लेकर भावना विकसित हो रही है लोग इसका महत्व समझ रहे है। 73 सालों में पहली कोई सरकार आई है जिसने ईमानदारी से स्वदेशी के महत्व को बताने और नीचे तक पहुंचाने एक उच्च स्तर की पहल की है। सन् 1991 से स्वदेशी जागरण मंच स्वदेशी अपनाने को लेकर कार्य कर रहा है और वर्तमान केंद्र सरकार ने इस ओर ठोस कदम उठाकर एक ओर जहां 59 चीनी एप्प पर प्रतिबंध लगाया, करोड़ों के चीनी ठेके निरस्त किए और वॉकल फॉर लोकल का नारा देकर देश को आत्मनिर्भर बनाने का जो कार्य किया है उसका स्वदेशी जागरण समर्थन करता है। हमारा संदेश भी है इच्छा से देशी, जरूरत से स्वदेशी और मजबूरी में हो विदेशी, इसलिए स्वदेशी जागरण स्वदेशी वस्तुओं को प्रमोट करने वालो को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य करता है। यह बात स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सतीश कुमार जो दिल्ली से शिवपुरी प्रवास पर आए और यहां स्थानीय श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम स्वावलंबन और समृद्धि में योगदान प्रदान करने वाले उद्यमियों के लिए आयोजित अर्थ एवं रोजगार सृजक कार्यक्रम के माध्यम से उद्यमियों को सम्मानित करते हुए कही।
इस अवसर पर स्वदेशीय जागरण मंच के केशव दुबोलिया प्रांत संगठन मंत्री भी मौजूद रहे साथ ही प्रांत प्रचार मंत्री संजीव गोयल व बेंहटा गुरूद्वारा प्रबंधक बाबा तेग सिंह एवं बांकड़े मंदिर महंत गिरिराज महाराज व डॉ. गिरीश जी महाराज सहित स्वदेशी जागरण मंच के प्रभात मिश्रा, दिवाकर शर्मा, आशुतोष शर्मा, गजेन्द्र शिवहरे, प्रणय शर्मा, गोपाल गौड़, शैलेष शर्मा, केके भार्गव आदि मौजूद रहे। 
स्वदेशी से ही हो सकता है राष्ट्र का उत्थान :सांसद यादव
स्वदेशी जागरण मंच के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए स्थानीय सांसद केपी यादव ने कहा कि स्वदेशी से ही राष्ट्र का उत्थान हो सकता है, लोकल फॉर वोकल का नारा देकर प्रधानमंत्री ने नागरिकों में इसी चेतना को जाग्रत किया है, जिससे स्वदेशी को लेकर एक भाव लोगों के मन मे आया है जिसके सकारात्मक परिणाम जल्द देखने को मिलेंगे। भारत एक सर्वोच्च शक्ति के रूप में अग्रणी राष्ट्र बनेगा। बाल आयोग के पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा ने कहा किे किसी भी राष्ट्र को उसके स्वदेशी मंत्र के आधार पर ही परखा जा सकता है, स्वदेशी की भावना को जितना बल मिलेगा राष्ट्र उतना आगे जाएगा। एसपी राजेशसिंह चंदेल ने भी उक्त कार्य को बढ़ावा देने की बात कही। पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा किए जा रहे कार्यों जन जागरण की प्रशंसा की। संचालन सुरेश दुबे, स्वदेशी गीत प्रमोद मिश्रा, अतिथियों का स्वागत हरिहर शर्मा, माखनलाल राठौर, कपिल दुबे, राजू बाथम आदि ने तो आभार जगदीश पाराशर जिला संयोजक स्वदेशी जागरण मंच ने माना।
7 उद्यमियों को किया सम्मानित 
अर्थ एवं रोजगार सृजक कार्यक्रम के तहत स्वदेशीय जागरण मंच के द्वारा शिवपुरी जिले के 7 ऐसे उद्यमी जिन्होंने अपने सीमित संसाधनों के बाबजूद भी दूसरों को रोजगार दिया और आत्मनिर्भर भारत में योगदान दिया। ऐसे उन सभी उद्यमियों को अर्थ एवं रोजगार सृजक कार्यक्रम के तहत शॉल-श्रीफल व स्मृति चिह्न के साथ सम्मानित किया गया। इनमें रंजीता देश पाण्डे हैंड सेनेटाईजर उद्यमी, रमेशचन्द्र अग्रवाल बदरवास स्वदेशी जैकेट निर्माण को लेकर, धर्मेन्द्र अग्रवाल कोरोना काल में स्वदेशी पीपीई किट निर्माण, जिम्मी सचदेवा ग्रेनाईट खदान, सचिन गुप्ता पिकनिक बेकरी, गजेन्द्र राठौर आटा फ्लोर मिल, मयंक दुबे दुबे नर्सरी, पेवर्स ब्लॉक के लिए इन उद्यमियों को उनके क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!