Press "Enter" to skip to content

ब्रेकिंग मंदिर पर आए युवक ने लगाई आग, कूए में कूदा, गंभीर अवस्था में ग्वालियर रैफर | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर देहात थाना क्षेत्र के तहत गुरूद्वारे से आ रही है। यहां मंदिर पर आए एक युवक ने आग लगा ली और कूए में कूद गया। वहीं मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और युवक को कुएं से निकालकर अस्पताल भिजवाया जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल पुलिस कर रही है। 
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह गुरूद्वारे के पास िस्थत प्राचीन हनुमान मंदिर में कुएं में एक युवक आग लगाकर कूद गया। कूए में कूदने के बाद वह बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर लोग कुएं के पास पहुंचे औेर तुरंत पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को कुए से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। पुलिस के अनुसार युवक का नाम तरूण निवासी शकर कॉलोनी है और वह मानसिक रूप से कमजोर भी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!