Press "Enter" to skip to content

खेल दिवस पर खेल डिग्रीधारियों ने भरी हुंकारखेल शिक्षकों की भर्ती नहीं की तो सरकार की ईंट से ईंट से बजा देंगे | Shivpuri News

प्रशासन को ज्ञापन सौंप सरकार से की भर्ती कराने की मांग
शिवपुरी। खेल दिवस के दिन एक ओर जहां देश भर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं और खेल प्रशिक्षकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की कसमें खाई जाती हैं मगर मध्यप्रदेश में पिछले 15 साल से खेल शिक्षकों की ही भर्ती नहीं की गई है इससे यह स्थिति स्पष्ट होती है कि सरकार दोहरा रवैया अपना रही है। आज खेल दिवस पर प्रदेश भर में खेल डिग्रीधारी युवाओं ने सभी जिलों में प्रशासन को ज्ञापन सौंप अपनी मांग को प्रदेश सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। शिवपुरी जिले में भी मप्र युवा खेल एवं शारीरिक शिक्षा संघ के बैनर तले डिप्लोमाधारी खिलाड़ियों ने ज्ञापन सौंपा और खेल शिक्षकों की भर्ती कराए जाने की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि सरकार यदि ऐसा नहीं करती तो 27 सीटों पर जाकर खेल डिग्रीधारी सरकार का विरोध करेंगे। 
शनिवार को शिवपुरी कलेक्टोरेट में ज्ञापन देने पहुंचे खेल डिग्रीधारियों का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल ने लिया। इस दौरान युवा खेल एवं शारीरिक शिक्षा संघ के प्रदेश सचिव वेदप्रकाश गौर ने बताया कि मप्र सरकार ने पिछले 15 सालांे से खेल शिक्षकों की भर्ती नहीं निकाली है जिससे खेल डिग्री उत्तीर्ण कर चुके लाखांे युवा बेरोजगार हो गए हैं। प्रदेश में हर साल हजारों युवा खेल डिग्री कंपलीट कर रहे हैं मगर भर्ती नहीं निकल रही है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने नई शिक्षा नीति में खेल शिक्षा को अनिवार्य किया है मगर जब स्कूलांे में खेल शिक्षकों की ही भर्ती नहीं होगी तो स्कूली बच्चांे को खेल की बारीकियां कौन सिखाएगा।
युवाआंे का कहना था कि पिछले वर्ष शिक्षकों की जो भर्ती निकाली उसमें खेल षिक्षकों के पद ही नहीं रखे गए हैं और न ही अतिथि खेल शिक्षक के रूप में शासकीय स्कूलांे में पद निकाले जा रहे हैं। सरकार युवाआंे के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में युवा खेल एवं शारीरिक शिक्षा संघ के संस्कार मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष, वेद प्रकाश गौड़ प्रदेश सचिव, अजय श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष, नेपाल सिंह मीडिया प्रभारी, जयेश भार्गव, वैभव पांडे, अभिषेक भार्गव, गिर्राज शर्मा, अभिषेक पाल, विवेक भार्गव, बुंदेल सिंह, राजेन्द्र गहलोत, विवेक भार्गव, रोहित पाठक, पवन पाराशर, अनिल पचौरी, उबेर आदिल खान, मोइन खान, विवेक उपाध्याय शामिल थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!