Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर : बाइक सवार छात्रों में तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल | Shivpuri News

शिवपुरी। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देहात थाना क्षेत्र से आ रही है जहां एक डंपर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक सवार छात्रों में ठाकुर बाबा मंदिर के पास टक्कर मार दी। दोेनों छात्रों का आपस में भाई का रिश्ता बताया जा रहा है। घटना में एक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम करई थाना करैरा के रहने वाले आकाश पुत्र चतुर्भुज भार्गव 18 वर्ष, संकेत पुत्र भरत भार्गव 19 वर्ष शिवपुरी में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। दोनों छात्र एक ही परिवार के थे। मंगलवार सुबह वह बाइक से अपने घर जाने के लिए निकले। सुबह करीब 7 बजेे जब वह ठाकुर बाबा मंदिर रोड से जा रहे थे तभी एक डंपर चालक जो करैरा से शिवपुरी की ओेर आ रहा था, ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवारों में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार जमीन पर गिर गए जिसमें से आकाश पुत्र वतुर्भुज भार्गव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संकेेत पुत्र भरत भार्गव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना क सूचना मौके से गुजर रहे लोगों नेे पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए भिजवाया। वहीं घटना की जानकारी छात्रों के परिजनों को दी गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!