शिवपुरी। केंद्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने एक खास तरह का मोबाइल एप बनाया है, इस दामिनी नाम के एप की मदद से आकाशीय बिजली गिरने के 30 से 40 मिनट पहले ही इसकी चेतावनी मोबाइल फोन उपयोगकर्ता को प्राप्त हो जाएगी। बिजली गिरने से पहले चेतावनी के साथ ही इससे बचने की भी जानकारी देता है। भारतीय उष्ण देशीय मौसम विज्ञान संस्थान (इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ ट्राॅपिकल मेट्रोलाॅजी) पुणे ने इसे विकसित किया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है।






Be First to Comment