Press "Enter" to skip to content

कोरोना बचाव को लेकर जेसीआई किरण ने बांटे सेनिटाईजर | Shivpuri News

शिवपुरी। बाजार में फल और सब्जी बेचकर अपना भरण-पोषण करने वाले हाथ ठेला चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेसीआई शिवपुरी किरण के द्वारा सेनिटाईजर वितरण अभियान जारी रहा। जेसीआई शिवपुरी किरण संस्था अध्यक्ष यशवन्त गुप्ता व सचिव सौम्या गुप्ता ने बताया कि सेनिटाईजर वितरण अभियान के छठे दिन कमलागंज, एबी रोड और गुरुद्वारा पर जाकर वहां के फलों, सब्जियों के एक-एक ठेले वालों के साथ ही पुलिस वाले और किराना स्टोर को अलग-अलग जाकर सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस दौरान वहां की पूरी जनता को प्रेसिडेंट यशवंत गुप्ता के द्वारा साथ ही सभी जेसीआई किरण के सदस्यों और बोर्ड मेंबर्स के द्वारा जाकर 100 सैनिटाइजर का वितरण किया गया और जनता को समझाया गया कि हमें कोरोना से किस तरीके से लड़ना है और अपने आप को सुरक्षित रखना है। यह पहल शिवपुरी किरण के द्वारा शुरू की गई। हमारा यही लक्ष्य चल रहा है कि हम किस तरीके से जनता को कोरोना वायरस से सुरक्षित रख सकें। इस दौरान संस्था के डायरेक्टर अशोक कसेरा सदस्य में विष्णु गोयल, मुकेश पाराशर, रविंद्र नामदेव सहित साथ में सुनील अग्रवाल का भी योगदान रहा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!