Press "Enter" to skip to content

अधिकारियों पर लगाया असंवेदनशीलता का आरोप, महिला पटवारी की नहीं कर रहे सुनवाई | Shivpuri News

शिवपुरी। अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिवम पुरोहित ने जिला भू-अभिलेख अधिकारी व विभाग के ओआईसी डिप्टी कलेक्टर रवि अंकुर गुप्ता पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाया है। पुरोहित का कहना है कि कोलारस में पदस्थ महिला पटवारी कामनी गुप्ता ने अपनी तीन माह की बेटी के पालन-पाेषण सहित पारिवारिक परिस्थतियों का हवाला देकर कलेक्टर से जिला मुख्यालय पर स्थानांतरण अथवा अटैचमेंट की मांग की थी साथ ही क्षेत्रीय सांसद केपी यादव से भी गुहार लगाई थी और दोनों ने ही महिला पटवारी के मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश मौखिक तौर पर दिए थे, लेकिन जिला भू-अभिलेख अधिकारी का कहना है कि जब तक ओआईसी गुप्ता नोटसीट नहीं मंगाएंगे वे नोटसीट नहीं भेजेंगे। पुरोहित का आरोप है कि इस संबंध में उन्होंने ओआईसी गुप्ता से भी गुहार लगाई तो उन्होंने कहा कि जब मेरा मन होगा तब मैं नोटसीट मंगा लूंगा। कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल निराकरण की मांग की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!