Press "Enter" to skip to content

वात्सल्य समूह ने किया आईपीएस पवन जैन का सम्मान | Shivpuri News

शिवपुरी। वात्सल्य समूह द्वारा आईपीएस पवन जैन का स्थानीय होेटल में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। इस दौरान आईपीएस जैन ने अपनी अनुभव लोगों के साथ साझा किए। कार्यक्रम की शुरूआत में पवन जैने का माल्यार्पण कर स्वागत डॉ. दिलीप जैन, महेंद्र जैन, संजय जैन, राजकुमार, पवन जैन, रविकांत, सुनील, राजेंद्र, रिंकू ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। 
इस दौरान पुलिस महानिदेशक पवन जैन ने कहा कि वर्तमान में कोरोना पूरे विश्व में विनाशकारी साबित हुआ है। यह केवल पर्यावरण की कमी से ज्यादा प्रभावशाली होता जा रहा है जहां पर्यावरण शुद्ध है जहा ज्यादा वन है वहां उसका प्रभाव कम है। फिर भी हम प्रकृति के साथ जीव जंतुओ की रक्षा करते हुए अपना जीवन यापन कर रहे है।
जैन ने कहा कि हम पौधे अवश्य लगाएं जिससे हरियाली छाई रहें। उन्होनें अपने संस्मरण को स्मरण करते हुए बताया कि बीते चार वर्ष पूर्व जब वह वात्सल्य समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और तब शिवपुरी में समाज से मिला था आज बहुत ही अच्छा लगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!