Press "Enter" to skip to content

जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन द्वारा की गई कोरोना काल में मानव सेवा | Shivpuri News

शिवपुरी। जैन मिलन व महिला जैन मिलन शिवपुरी संस्था के द्वारा कोरोना बीमारी के कारण अन्य राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूरों को सेनेटाइज करने के बाद उनके लिए नाश्ता, बिस्किट, चना, मुरमुरे, चप्पल एवं पानी आदि सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक अतिवीर भानु जैन ने बताया कि जैन मिलन और महिला जैन द्वारा प्रवासी मजदूरों की सेवा के लिए की जाने वाली सेवा गतिविधि हेतु गत दिवस बैठक का आयेाजन किया गया जिसमें भारतीय जैन मिलन के केंद्रीय, क्षेत्रीय, शाखा के पदाधिकारी व शाखा सदस्यों ने तन-मन-धन से सहयोग दिया, उन सभी के लिए शाखा की और से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान इस सेवा कार्य में वीर रविन्द्र जैन, वीरां मंजू जैन अध्यक्ष, वीर अरविंद जैन, वीरां प्रभा जैन सचिव जैन मिलन/महिला जैन मिलन शिवपुरी सहित अन्य शाखा के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे जिन्होंने कोरोना काल में मानव सेवा में अपना योगदान दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!