Press "Enter" to skip to content

बिजली विभाग की मनमानी को लेकर उपभोक्ता जाग्रति मिशन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | Shivpuri News

शिवपुरी। उपभोक्ता जाग्रति मिशन ने बिजली विभाग द्वारा की जा रही मनमानी को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर अनुग्रहा पी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि बिजली विभाग द्वारा मनमाने बिल भ्ज्ञेजे जा रही है जब इन्हें सही कराने के लिए विभाग के ऑफिस जाया जाता है तो राशि कम तो कर दी जाती है लेकिन अगले माह के बिल में वह राशि जुड़कर आ जाती है। वहीं कई जगहों पर बिना रीडिंग लिए आंकलित बिल भेजे जा रहे हैं। मामले की शिकायत भी संबंधित अधिकारियेां की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। उपभोक्ता जाग्रति मिशन के अध्यक्ष गोपाल शरण गोयल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय रमेश मिश्रा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, जितेंद्र समाधिया, कपिल रावत आदि मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!