Press "Enter" to skip to content

चोरों ने चटकाए मकान के ताले सोना-चांदी सहित ले गए नकदी | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत विजयपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले युवक के घर के ताले चोरों ने चटका दिए। चोरे यहां सेे सोना-चांदी सहित नकदी चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
सतेंद्रसिंह पुत्र तिलकसिंह राजपूत ने बताया कि उसके बच्चे प्रायवेट क्वाटर में हरिओम गुप्ता के मकान विजयपुरम कॉलोनी में रहते हैं एवं वह आईटीवीपी कैंपस में रह रह है। वह बच्चों से मिलनेे आतेे-जाते रहते हैं। 28 अगस्त को वह अपने किराए के मकान विजयपुरम में गया तो उसने मैन गेट एवं ऊपरी मंजिल पर रह रहे बृजेश अवस्थी का ताला टूट हुआ था जिसमें से कोई चोर दो सोने की अंगूठी, एक जोेड़ी सोेने के टोेक्स, चांदी की पायल, बिछिया, एटलस कंपनी की साइकल, पहनने के कपड़े व कागजात कुल कीमत 36 हजार चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!