शिवपुरी। मध्यप्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ ने गुरुवार की शाम जिला शिक्षा अधिकारी दीपक पांडे को ज्ञापन सौंपकर उच्च माध्यमिक शिक्षकों, माध्यमिक शिक्षकों व प्राथमिक चिकित्सकों की वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग रखी है। आयुक्त लोक शिक्षण के नाम सौंपे गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि अध्यापक संवर्ग के लिए नवीन सेवा शर्तें व नियम 1 जुलाई 2018 से लागू होने के दो वर्ष बाद भी लोक शिक्षण संचनालय द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी नहीं की है और न ही माध्यमिक शिक्षकों की सूची जेडी कार्यालय ग्वालियर व प्राथमिक शिक्षक डीईओ कार्यालय शिवपुरी द्वारा सूची जारी की है। जिलाध्यक्ष राजाबाबू आर्य का कहना है कि पूर्णत: गैर वित्तीय उक्त मांग को लेकर संबंधित कार्यालय लेट-लतीफी बरत रहे हैं और इससे प्रदेश के 2 लाख शिक्षकों में असंतोष पैदा हो रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष राजाबाबू के आलवा अनीता गुप्ता, इंदु पाराशर, जगदीश धाकड़, केके गौतम, संजय जैन, राकेश कुलश्रेष्ठ, राकेश शर्मा, ताहिर खान, उमेश करारे, राजेंद्र शुक्ला, विनोद मुदगल आदि मौजूद थे।

वरिष्ठता सूची जारी करने को लेकर सौंपा ज्ञापन | Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बंटवारे के विवाद में नरवर तहसील में हाईवोल्टेज ड्रामा: तहसीलदार से विवाद के बाद मोबाइल टॉवर पर चढ़ा ग्रामीण, मां ने तख्त पर सिर पटककर किया हंगामा / Shivpuri News
- वायरल वीडियो के बीच दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप; एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- मकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, आधी रात सड़क पर लाठी-डंडे चले; कई घायल, एफआईआर दर्ज / Shivpuri News
- पुलिया से टकराया ट्रक, हेल्पर की मौत; चालक गंभीर घायल / Shivpuri News
- मध्यप्रदेश महा वाल्मीकि पंचायत ने शिवपुरी के सुधीर कोड़े को बनाया युवा विंग का प्रदेश अध्यक्ष / Shivpuri News






Be First to Comment