Press "Enter" to skip to content

स्वाधीनता दिवस के मौके पर लुधावली गौ-शाला पर किया पौधारोपण | Shivpuri News

शिवपुरी। स्वाधीनता दिवस के मौके पर रविवार को ओल्ड पेंशन संघ, सपाक्स, जैन मिलन व लायंस क्लब संघ सहित अन्य संगठनों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर की लुधावली गौ-शाला पर इस दौरान कई छायादार व फलदार पौधों का रोपण जल संसाधन विभाग के मुख्य कार्यपालन यंत्री एसके अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस मौके पर पुरानी पेंशन संघ के जनकसिंह रावत, प्रांतीय मीडिया प्रभारी केपी जैन, महेंद्र जैन, कौशल गौतम, सूरज जैन, अजय जैन, दिनेश जैन, संजीव जैन, प्रमोद जैन, अरविंद जैन, कैलाश दुबे, संतोष जैन, सुधीर मिश्रा, ऋषभ जैन, जगदीश जैन, गोपिंद्र जैन, विनय शर्मा, गजेंद्र जैन, शैलेष जैन, चिराग जैन, पारस जैन, निखिल जैन, राजकुमारी जैन, किरण जैन, अंशु जैन व लक्ष्मी जैन आदि मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!