Press "Enter" to skip to content

संजय कॉलोनी में मंदिर के सामने आम रास्ते पर किया जा रहा अवैध कब्जा ,झूठा केस कराने की दे रहे धमकी | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के संजय काॅलोनी निवासियों ने मंगलवार को कलेक्टर से जनसुनवाई में शिकायत की है कि संजय काॅलोनी साइंस कॉलेज के सामने पूर्व पार्षद हसीना बेगम, पुत्र अब्दुल रहमान, दामाद अतीक हुसैन और अतीक की बहन व विक्की काजी और आविद हुसैन सहित अन्य लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बनाकर बेचे जा रहे हैं। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि संजय कॉलोनी में िस्थत शिव मंदिर के सामने िस्थत आम रास्ते और मंदिर की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। वहीं जब काॅलोनी के लोगों ने इस बात का विरोध जताया तो यह लोग कॉलोनीवासियों पर छेड़खानी और झूठा केस लगाने की धमकी दे रहे हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!