Press "Enter" to skip to content

ओबीसी महासभा में सीमा शिवहरे बनी महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव | Shivpuri News

शिवपुरी। नारी शक्ति को प्रदेश भर में सशक्त बनाने और ओबीसी महासभा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शिवपुरी निवासी श्रीमती सीमा पत्नि दिनेश शिवहरे को ओबीसी महासभा मप्र में महिला मोर्चा इकाई का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर श्रीमती सीमा शिवहरे ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है और इस महती जिम्मेदारी को सौंपने पर विश्वास दिलाया है कि वह प्रदेश भर में ओबीसी महासभा के मंच के माध्यम से महिलाओं को संगठित कर ओबीसी संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगी और संपूर्ण प्रदेश भर का दौरा कर ओबीसी महिलाओं को उनका अधिकार दिलाया जाएगा। इस मनोनयन पर सीमा शिवहरे को ओबीसी महासभा के पदाधिकारी व सदस्यों सहित अंचल भर के उनके शुभचिंतकों व परिजनों व गणमान्य नागरिकों ने बधाई शुभकामनाऐं दी है। शिवपुरी निवासी सीमा शिवहरे का यह मनोनयन राष्ट्रीय कोर कमेटी की सहमति से ओबीसी महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ओबीसी विजय कुमार, संरक्षक ओबीसी वैभव सिंह लोधी,राष्ट्रीय महासचिव ओबीसी धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, डॉ. सूरज खोदरे, अरविंद दांगी, राकेश जायसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी पुष्पराज पटेल, ओबीसी आचार्य सुगन नागर, ओबीसी मोहित जाट, राष्ट्रीय सचिव ओबीसी अशोक धरू, ओबीसी पवन पटेल, ओबीसी योगेंद्र योगी, राष्ट्रीय संयोजक कैडर डॉ लक्ष्मण सिंह गुर्जर, राष्ट्रीय सह सचिव रंजना सिंह, सुनील भाटी, युवा राष्ट्रीय सचिव अमित पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सूरज राठौर, मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महेंद्र सिंह लोधी, प्रदीप चौरसिया एवं संगठन पदाधिकारियों की सहमति से मध्यप्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश धाकड़ की अनुशंसा पर ओबीसी महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ओबीसी विजय कुमार के द्वारा मध्यप्रदेश को प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा म.प्र. बनाया गया है। संगठन नेे आशा व्यक्त की है कि आप ओबीसी महासभा के नियमानुसार संविधान के दायरे में रहकर महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए संख्या के हिसाब से हिस्सेदारी के लक्ष्य के लिए प्रयासरत रहेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!