Press "Enter" to skip to content

सार्वजनिक स्थलों पर रहेगा प्रतिमाओं के विसर्जन पर प्रतिबंध | Shivpuri News

हर वार्ड में प्रतिमाओं के लिए बनाए जाएंगे कलेक्शन पाइंट
शिवपुरी। गणेश उत्सव एवं अन्य त्यौहारों के अवसर पर कोरोना संक्रमण फैलने से बचाव के लिए घर पर ही लोग त्यौहार मनाएं। इस दौरान कोरोना संबंधी सभी सावधानियां मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग आदि का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। यह बात जिला अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कही। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर मूर्तियों की स्थापना, ताजिए निकाले जाना आदि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए घर पर स्थापित प्रतिमाओं आदि का सार्वजनिक स्थलों पर विसर्जन भी प्रतिबंधित रहेगा। विसर्जन के लिए हर वार्ड क्षेत्र में कलेक्शन पाइंट्स बनाए जाएं जहां पूरे सम्मान एवं पवित्रता के साथ गणेश प्रतिमाओं को एकत्रित कर स्थानीय निकाय उन्हें विसर्जन स्थलों पर ले जाकर विसर्जित करेंगे। उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को जिलों को विस्तृत गाइड लाइन जारी करने के निर्देश दिए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!