Press "Enter" to skip to content

ओबीसी महासभा के अनिल कुशवाह बने शिवपुरी के जिलाध्यक्ष | Shivpuri News

शिवपुरी। ओबीसी महासभा के अध्यक्ष पद पर अनिल कुशवाह निवासी नबाव साहब रोड को नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति  मध्यप्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश धाकड़ की अनुशंसा पर ओबीसी महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ओबीसी विजय कुमार जी के द्वारा की गई। अपनी नियुक्ति पर अनिल कुशवाह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको वह समर्पण, अनुशासन, ईमानदारी, पारदर्शिता के साथ समाज की सभी जातियों के साथ सामंजस्य बनाकर संगठन द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। कुशवाह की नियुक्ति पर राष्ट्रीय कोर कमेटी की सहमति से ओबीसी महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ओबीसी विजय कुमार, संरक्षक ओबीसी वैभव सिंह लोधी, राष्ट्रीय महासचिव ओबीसी धर्मेंद्रसिंह कुशवाह, डॉ. सूरज खोदरे, अरविंद दांगी,राकेश जायसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी पुष्पराज पटेल, ओबीसी आचार्य सुगन नागर, ओबीसी मोहित जाट, राष्ट्रीय सचिव ओबीसी अशोक धरू, ओबीसी पवन पटेल, ओबीसी योगेंद्र योगी, राष्ट्रीय संयोजक कैडर डॉ. लक्ष्मण सिंह गुर्जर, राष्ट्रीय सह सचिव रंजना सिंह, सुनील भाटी, युवा राष्ट्रीय सचिव अमित पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा सूरज राठौर, मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महेंद्र सिंह लोधी, प्रदीप चौरसिया ने खुशी जाहिर की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!