आईपीएल का सट्टा खिलाते शिवा धाकड़ को पकड़ा, 9 हजार 500 नकद व मोबाइल बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी राजेश चंदेल के द्वारा जिले मे अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी प्रवीण भूरिया जी के निर्देशन में एसडीओपी शिवपुरी अजय भार्गव के मार्गदर्शन मे थाना फिजीकल एवं एडी टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए आज मुखविर की सूचना पर से थाना फिजीकल क्षेत्रांतर्गत भूत पुलिया के पास आई.पी.एल का सट्टा चला रहे आरोपी शिवा पिता नरेश धाकड़ निवासी फिजीकल रोड़ को आई.पी.एल का सट्टा लेता हुआ मिला। जिसपर कार्यवाही की गई । आरोपी के कब्जे से एक मोवाईल कीमती 35000 रूपये एवं नगद 9500 रूपये जप्त हुए मोबाईल मे लगभग 21 लाख रूपये का आई.पी.एल सट्टे का ट्रांजेक्शन पाया गया ।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी फिजीकल उनि. कृपाल सिंह राठौड़, एडी टीम के समस्त सदस्य, व थाना फिजीकल के उनि. लोकनाथ भगत, प्रआर. अजीत तिवारी, आर. पुष्पेन्द्र रावत की सराहनीय भूमिका रही ।