शिवपुरी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने एवं उत्तर भारत में पहाड़ों की बर्फबारी ने प्रदेश के साथ शिवपुरी जिले को भी ठिठुरा दिया है। शनिवार की रात सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात थी। इस दिन ठंड हाड़ कपकपाने वाली ठंड पड़ने लगी। इस दिन न्यूनतम तापमान 2 डिग्री के आसपास था। रविवार सुबह जब लोग उठे और घर के बाहर आए तो देखा कि वाहनों पर बर्फ की हल्की परत जम गई है। ऐसे ही पुलिस लाइन के रहने वाले रामजीलाल पाराशर ने एक फोटो सोशल साइड पर अपलोड किया है जिसमें उन्होंने शनिवार रात ठंड के बाद रविवार को सुबह उठते ही वाहन पर जमी बर्फ को इकट्ठा किया। आने वाले दिनों में ठंड और अधिक पड़ने की आशंका है। रविवार को तापमान अधिकतम 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास रहा।

जब शिवपुरी में जम गई बर्फ… / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment