शिवपुरी। लोक अदालत के दौरान बिजली कंपनी के सहायक यंत्री रणजीतसिंह भदौरिया की पिटाई के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए बिजली कर्मचारी लामबंद हो गए है। उन्होंने दो दिन पहले प्रशासन और पुलिस को ज्ञापन सौंपकर नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। अल्टीमेटम की अवधि समाप्त होने के बाद बिजली कर्मचारियों ने बुधवार से जिले के दफ्तरों पर ताले जड़ दिए और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद मोहित ठाकुर और देवेंद्र उर्फ सोनू ओझा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही अभिभाषक है लेकिन बिजली कर्मचारी सिर्फ दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी से संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि जब तक पांचों नामजद आरोपित गिरफ्तार नहीं हो जाते ये हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी। हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने बताया कि इस दौरान यदि कोई फॉट हुआ तो वे उसे ठीक नहीं करेंगे।

एई भदौरिया की मारपीट को लेकर बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बैठे धरने पर, कामकाज किया ठप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment