शिवपुरी: राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों से अवैध वसूली के आरोप में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया ने सतनवाड़ा थाना प्रभारी सहित एक आरक्षक को लाइन अटैच और एक होमगार्ड सैनिक को थाने से हटाकर जिला होमगार्ड मुख्यालय के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग से निकलने वाले वाहनों से अवैध वसूली के तौर पर 1 हजार रुपए वसूलने के आरोप में सतनवाड़ा थाना प्रभारी जितेंद्र चंदेलिया, आरक्षक शुभम लोधी, होमगार्ड सैनिक धर्मेंद्र पर मुरैना के रहने वाले शख्स द्वारा लगाए गए थे। इसकी एक शिकायत उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज में दर्ज कराई गई थी।
उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर के कार्यालय से एक पत्र जारी कर मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने मामले को प्रथम दृष्टि में संदिग्ध मानते हुए सतनवाड़ा थाना प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र चंदेलिया, आरक्षक शुभम लोधी को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। इसके अंतर्गत सैनिक धर्मेंद्र को भी सतनवाड़ा थाने से हटकर जिला होमगार्ड कार्यालय भेज दिया है।

सतनवाड़ा TI, एक आरक्षक और एक सैनिक पर SP की कार्रवाई, थाने से हटाया, पढ़िए क्यों / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News





Be First to Comment