शिवपुरी। फतेहपुर चौराहे पर बीती शाम आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मोमोस बिक्रेता और उसके साथी को बेरहमी से सड़क पर घसीट-घसीटकर लाठी डंडों से पीटा। पीडि़त दुकानदार का अपराध बस इतना था कि उसने मोमोस खाने वाले युवकों से रूपयों की मांग कर दी। जिस पर युवकों की टोली ने वहां जमकर उत्पात मचाया।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर चौराहे पर शाम के समय 7 से 8 युवकों की एक टोली फतेहपुर चौराहे पर मोमोस के ठेले पर पहुंची। जहां युवकों ने ठेला संचालक से मोमोस खिलाने के लिए कहा और उसने युवकों को मोमोस की प्लेट लगाकर दे दी। जहां काफी देर तक युवकों की टोली मोमोस खाते रहे और बार्तालाप करते रहे। बाद में जब वह जाने लगे तो पीडि़त दुकानदार ने युवकों से मोमोस के रूपए मांगे तो युवक नाराज हो गए और वह ठेला संचालक से गाली गलौच करने लगे। इस दौरान ठेला संचालक और उसके साथी ने युवकों से कहा कि उन्होंने मोमोस खाए हैं, उसके पैसे तो देने पड़ेेगें। जिस पर युवकों की टोली उग्र हो गई और उन्होंने लाठी डंडें उठाकर दोनों युवकों की मारपीट शुरू कर दी। आरोपी उन्हें ठेले से घसीटते हुए सड़क पर ले आए। जहां उनकी जमकर मारपीट की। इस दौरान ठेला संचालक उनसे हाथ जोड़कर छोडऩे की गुहार लगाता रहा। लेकिन युवकों ने उस पर रहम न करते हुए जमकर डंडेबाजी की। काफी देर तक गुंडों की यह टोली हंगामा करती रही और लोग तमाशबीन बनकर पूरा घटनाक्रम देखते रहे। बाद में वह सभी युवक वहां से भाग निकले।

मोमोस खाए पैसे देने की बारी आई तो दुकानदार को सरेराह लाठियों से पीटा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment