शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कमला गंज पुल के पास रमन राठौर की दुकान पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना रात करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है जहां तीन चार चोर कमलागंज के पुल के पास रमन राठौर के घर के पीछे लोहे के चैनल तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने मेन गेट पर लगें cctv कैमरे पर कपड़ा टांग दिया जिससे कैमरे में कुछ ना दिखे लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम था के अंदर भी कैमरे लगे हुए हैं जैसे ही यह चोर चैनल तोड़कर अंदर घुसे सबसे पहले चोरों ने दुकान को अपना निशाना बनाया अंदर घुस कर गल्ले को निशाना बनाया उसमें रखें 36 हजार 500 रुपए समेट लिए गल्ला बिलकुल खाली कर दिया फिर सिगरेट की डिब्बी का पूरा कार्टून उठा लिया और पुड़िया में राजश्री विमल और भी किराने का सामान एक प्लास्टिक के कट्टे में भरकर बाहर ले गए। फिर इंडेन गैस के 2 सिलेंडर भी उठा ले गए और चैनल के पास रखें पानी के दो टिल्लू पंप भी ले गए। वह भूल गए थे के अंदर कैमरे चालू है यह पूरी घटना अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह जब रमन राठौर के बेटे ने दुकान खोली तो उसके होश उड़ गए और उसने अंदर जाकर अपने भाई पिता को बोला देखते देखते ही आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए बताया जा रहा है। इस साल हुई पांच 6 दिन लगातार बारिश से आई बाढ़ मैं भी रमन राठौर का आधा घर डूब गया था जब भी काफी नुकसान हुआ था फिर उसके कुछ महीने बाद इनके घर में आग भी लग गई थी उसमें भी काफी नुकसान हुआ और अब यह चोरों ने रमन राठौर की दुकान को फिर निशाना बना दिया।

कमलागंज में किराने की दुकान पर चोरों का धावा, नकदी, सिलेंडर, सिगरेट का कार्टून सहित ले गए पुड़िया / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment