शिवपुरी: जिले के बैराड थाना क्षेत्र के ऊंची बरोद में मगंलवार एक 23 साल की नव विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। नव विवाहिता के मायके वालों ने पति पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। बैराड थाना पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ऊंची बरोद की रहने वाली प्रीति धाकड़ (23) की शादी कुछ समय पहले देशराज पुत्र छोटेलाल धाकड़ (25) से हुई थी। दोनों के बीच अनबन होती रहती थी। आज सुबह नव विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। नवविवाहिता के पति ने इसकी सूचना बैराड़ थाने में पहुंच कर दी थी।
देशराज ने पुलिस को बताया मैने अपने कमरे का दरवाजा खोला तो मेरी पत्नी प्रीति धाकड़ का शव छत में लगे कुंदे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। बता दें कि नव विवहिता के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मायके वालों ने पति पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
बैराड थाना प्रभारी विवेक यादव का कहना है कि महिला के परिजनों और मायके वालों के बयान दर्ज कर और पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

बैराड के ऊँची बरोद में 23 साल की नवविवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
- 500 रुपए फाड़ने पर विवाद: युवक पर हमला, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment