शिवपुरी: शिवपुरी के नरवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली मगरोनी चौकी के ग्राम पनघटा में एक मोबाइल टावर पर महिला चढ़ गई. महिला की मांग है कि उसके प्रेमी को बुलाया जाए वहीं पुलिस महिला को समझाने के प्रयास में लगी हुई है.
जानकारी के अनुसार मधु वंशकार पहले से शादीशुदा है। कल उसका पति उसका बेटा लेकर चला गया। महिला अपने प्रेमी जीतेन्द्र परिहार के साथ रहना चाहती है। जिसके चलते कल महिला ने इस मामले की शिकायत मगरौनी चौकी में की थी।
जिसपर से पुलिस ने कल जीतेन्द्र के खिलाफ 151 की कायमी भी की थी, परंतु जमानत मिलने के बाद प्रेमी अपनी पहले की पत्नी और 2 बच्चो को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने तैयार नही है।
जिसके चलते आज प्रेमिका पनघटा में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस मामले में चौकी प्रभारी चेतन शर्मा सहित SDERF की टीम मौके पर पहुँच गई है। पुलिस अब युवती को समझा बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।






Be First to Comment