शिवपुरी मुख्यालय से नगरीय प्रशासन के दावों की पोल खोलती हुईं लाचारी की तस्वीरें सामने आईं है। जहां नगरीय क्षेत्र में लोगों को बरसात के मौसम में चिता को जलाने के लिए तिरपाल का सहारा लेना पढ़ रहा है। जबकि यह क्षेत्र नगर पालिका में आता है और बहुत जल्द शिवपुरी नगर निगम बनने जा रहा है। इस बीच लाचारी की ऐसी तस्वीरें शिवपुरी के विकास की हकीकत को बयां कर रहीं हैं।
अंतिम संस्कार में त्रिपाल का सहारा
पूरा मामला बड़ौदी क्षेत्र नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 16 का है। इस वार्ड की रहने वाली महिला अनारी यादव पत्नी स्व. हरी यादव का रविवार को बीमारी के चलते देहांत हो गया। परिजन सहित परिचित वार्ड क्रमांक 16 के मुक्तिधाम पर महिला का अंतिम संस्कार करने रविवार की साम साढ़े पांच पहुंचे थे। लेकिन इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। जिससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में खलल पढ़ गया आनन-फानन में तिरपाल मंगवाई गई। जिसे चारों ओर से वार्ड वासियों ने पकड़ा तब कहीं जाकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पूरा किया जा सका। करीब डेढ़ घंटे तक वार्डवासी तिरपाल को लेकर खड़े रहे।
वार्ड में दो-दो मुक्तिधाम, टीनशेड की व्यवस्था एक में नहीं
बता दें कि बड़ौदी के जिस क्षेत्र में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पूर्ण किया गया वह वार्ड क्रमांक 16 का पुराना मुक्तिधाम है जिसमें नगर पालिका टीनशेड तक नहीं लगा सकी है। इसके अतिरिक्त वार्ड क्रमांक 16 में एक और मुक्तिधाम को नगर पालिका द्वारा बनाया गया था। जिसे महज बाउंड्रीवॉल करके छोड़ दिया गया है। बड़ौदी क्षेत्र के रहने वाले राजा यादव बताते है कि वर्षों से बारिश के मौसम में वार्डवासी मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में परेशान होते चले आ रहे है लेकिन आज दिनांक तक नगरीय प्रशासन ने सुध नहीं ली।
पोहरी में भी यही हालात
बता दें कि शिवपुरी शहर के साथ साथ पोहरी विधानसभा के पोहरी मुख्यालय पर भी यही हालात हैं। पोहरी कस्बे के मुक्तिधाम पर न ही टीनशेड है और न ही कोई व्यवस्था। यहां भी लोग बारिश के मौसम में तिरपाल के सहारे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पूर्ण करते कभी भी देखे जा सकते है, जबकि मध्यप्रदेश के PWD राज्य मंत्री और क्षेत्रीय विधायक इसी कस्बे में निवास करते हैं। इधर नगर पालिका शिवपुरी के सीएमओ केशव सगर ने मौके का मुआयना कर इस खामी को दूर करने की बात कही है।

बड़ौदी में तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, डेढ़ घंटे तक तिरपाल लेकर खड़े रहे लोग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
- 500 रुपए फाड़ने पर विवाद: युवक पर हमला, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment