शिवपुरी: मध्य प्रदेश के साथ-साथ शिवपुरी जिले में नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले हड़ताल पर बैठे नर्सिंग स्टाफ ने रविवार को हड़ताल को खत्म कर दिया। 10 जुलाई से नर्सिंग स्टाफ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे थे, लेकिन आज सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल को खत्म कर जिले के सभी नर्सिंग स्टाफ अपने काम पर वापस लौट आए हैं।
नर्सिंग ऑफिसर स्टाफ एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह धाकड़ ने बताया कि आज हमारे एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ आज भेंट की थी। मुख्यमंत्री की ओर से आश्वासन मिला है कि बहुत जल्द ही नर्सिंग स्टाफ की मांगों का निराकरण कर दिया जाएगा। नर्सिंग स्टाफ की जो द्वितीय ग्रेड की मांग थी उसकी फाइल को भी आगे बढ़ा दिया गया है।
नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के प्रतिनिधित्व करने वाले दल ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग एवं मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी से भी मुलाकात की थी उनके द्वारा भी नरसिंह स्टाफ एसोसिएशन की जायज मांगों को पूरा करने की बात कही गई है।
नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन ने प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर मध्यप्रदेश में जारी हड़ताल को खत्म कर दिया है। सभी नर्सिंग स्टाफ अपने काम पर आज ही वापस लौट आए हैं। बता दें कि 10 जुलाई से नर्सिंग स्टाफ के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा सी गई थी लेकिन आज हड़ताल के खत्म हो जाने के बाद लड़खड़ाई स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर पटरी पर आ चुकी है।

हड़ताप खत्म: नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
- 500 रुपए फाड़ने पर विवाद: युवक पर हमला, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment