शिवपुरी। गुरुद्वारा के पास कोचिंग सेंटर के बाहर बाइक चोरी का प्रयास करते वक्त एक बदमाश को लोगों ने धर दबोचा। बदमाश ने पहले 4-5 बाइक में मास्टर की लगाकर लॉक तोड़ने का प्रयास किया। फिर कोचिंग संचालक की पल्सर बाइक का लॉक टूटते ही बदमाश को धर दबोचा। फिर पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के मुताबिक गुरुद्वारा के पास विवेक रावत की कोचिंग संचालित है। कोचिंग के बाहर संचालक विवेक रावत की पल्सर बाइक चोरी करते हुए बदमाश को धर दबोचा। कोचिंग संचालक विवेक रावत ने कोतवाली टीआई को आवेदन दिया है कि शनिवार की दोपहर 12:30 बजे एक बदमाश आया और कोचिंग सेंटर के बाहर खड़ी बाइकों में मास्टर की लगाकर लॉक तोड़ने का प्रयास करने लगा। बदमाश की हरकतों पर सीसीटीवी कैमरे के जरिए नजर रखी। उसने लगभग 4 से 5 बाइक में मास्टर की लगाकर लॉक तोड़ने का प्रयास किया। फिर पल्सर बाइक में मास्टर की लगाकर लॉक तोड़ दिया। बदमाश भागता, उससे पहले ही घेराबंदी करके धर दबोचा। बदमाश युवक अपना नाम आकाश तोमर पुत्र भगवान सिंह तोमर निवासी करैरा बता रहा है। कोतवाली पुलिस हिरासत में लेकर बदमाश से पूछताछ कर रही है। कोचिंग संचालक विवेक रावत ने आवेदन के जरिए बताया है कि कोचिंग सेंटर के बाहर से पहले 5-6 बाइक चोरी जा चुकी हैं। इसके अलावा छात्रों की 5 से 7 साइकिल भी चोरी चली गईं हैं। यदि पुलिस बदमाश से सख्त से पूछताछ करे तो चोरी गईं बाइक व साइकिलें बरामद होने की उम्मीद है।

कोचिंग संचालक की बाइक का लॉक तोड़ते चोर दबोचा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
- 500 रुपए फाड़ने पर विवाद: युवक पर हमला, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment