शिवपुरी: सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टोंगरा में स्थित हनुमान मंदिर से शुक्रवार की शाम घंटा चोरी करते हुए दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। चोरों को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने उनके हाथ व पैर रस्सी से बांध दिए, और सिरसौद थाना पुलिस को फोन कर उन्हें सौंप दिया। पुलिस ने दोनों चोरों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टोंगरा में स्थित हनुमान मंदिर से शुक्रवार की शाम दो चोर घंटा चोरी कर ले जा रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों की नजर चोरों पर पड़ी तो वह भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें ग्रामीणों पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने चोरों के पास मौजूद कट्टे की तालाशी ली तो उसमें 5 घंटे बरामद हुए। ग्रामीणों ने दोनों चोरों के हाथ व पैर रस्सी से बांध दिए और सिरसौद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों चोरों थाने लाने के बाद पूछताछ की तो एक ने अपना नाम कुंज बिहारी (25) पुत्र संतोष विश्वकर्मा निवासी राधौगढ़ व दूसरे ने अपना नाम कमल सिंह (28)पुत्र कैलाश खैरोआ बताया। दोनों चोरों जेल भेज दिया।

हनुमान मंदिर से घंटा चुराते दो चोर पकड़े, रस्सी से बांधे हाथ पैर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
- 500 रुपए फाड़ने पर विवाद: युवक पर हमला, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment