Press "Enter" to skip to content

दो महिलाओं के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़, पुलिस ने किया मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र मैं दो अलग-अलग महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपियों के खिलाफ करैरा पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है।


पहला मामला ग्राम करही गांव से है जहां 25 साल की एक महिला के साथ एक युवक ने उस वक्त घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी जब वे अपने घर में सो रही थी। महिला ने बताया कि 14 जुलाई की रात करीब 11:00 बजे मेरे गांव का रहने वाला मलखान रावत मेरे घर में घुस आया था उस वक्त में घर में सो रही थी मलखान ने मेरे साथ सोते वक्त छेड़खानी करना शुरू कर दिया था जब मेरी नींद खुली तो मैं जोर से चिल्ला गई थी मेरे चिल्लाने की आवाज को सुनकर मेरी सांस जाग गई थी जिसे देख मलखान रावत मौके से भाग गया था।

बता दें कि महिला ने शनिवार की दोपहर करैरा थाने में पहुंचकर अपने साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मलखान रावत के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

छेड़छाड़ की दूसरी वारदात ग्राम टीला में घटित हुई, जहां शनिवार की सुबह घर सो रही महिला के साथ एक आरोपी ने घुसकर छेड़छाड़ कर दी। महिला ने बताया कि आज सुबह 4:00 बजे मेरे गांव का रहने वाला विजय सेन घर में घुस आया था और उसने मेरे साथ छेड़छाड़ कर दी थी जब मैं चीखी चिल्लाई तो मेरे पति की नींद खुल गई जिसे देख विजय सेन मौके पर फरार हो गया। करैरा थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!