Press "Enter" to skip to content

होटल के चौकीदार ने लगाई फांसी, रात में खाना बनाया लेकिन खाया नहीं / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना अंतर्गत लुकवासा चौकी क्षेत्र के देहरदा तिराहे स्थित एक होटल पर काम करने वाले एक 42 साल के युवक का शव होटल में लटका हुआ मिला।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लुकवासा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसका मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अंतपुर का रहने वाला बृजेश परिहार पुत्र मिट्टू लाल परिहार (42) देहरदा तिराहे पर भोला राठौर के होटल पर काम करता था। रात में भी चौकीदारी के लिए होटल पर ही अकेला रुकता था। शुक्रवार की रात ब्रजेश ने होटल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

बताया गया है कि ब्रजेश ने फांसी लगाने से पहले अपने लिए खाना बनाया था, लेकिन ब्रजेश ने खाना खाने से पहले फांसी लगा ली।

बता दें कि 2 साल पहले पूरणखेडी टोल प्लाजा पर हुए एक्सीडेंट में उसके भाई देवेन्द्र परिहार की मौत हो गई थी। जिसके चलते अब बृजेश ही अपने भाई के परिवार को भी पाल रहा था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!