शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र में एक युवक के आधार कार्ड पर दूसरे युवक का फोटो लगाकर मुद्रा लोन निकालने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवक ने लोन लेने के लिए अपना सिविल स्कोर चेक किया। पीड़ित ने शुक्रवार शाम कोलारस एसडीओपी को शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक, गोरा कस्बा गांव के रहने वाले मुकेश कुशवाह ने बताया कि मुझे गोल्ड लोन लेना था, इसलिए मैंने कुछ दिन पहले अपना सिविल स्कोर चेक कराया था। सिविल स्कोर स्टेटमेंट निकलवाने पर पता लगा कि मेरे आधार कार्ड पर 10 हजार रुपए का मुद्रा लोन निकाला गया है, जबकि मैंने कोई लोन नहीं लिया था।
मुकेश ने बताया कि जब मैंने बैंक ऑफ इंडिया शाखा कोलारस के ब्रांच मैनेजर से संपर्क किया तो उन्होंने 20 से 25 दिन बाद मुझे मिलने के लिए बुलाया और बताया कि तत्समय बताऊंगा कि लोन किस व्यक्ति ने निकाला है।
युवक का कहना है कि सिविल स्कोर स्टेटमेंट में मोबाइल नंबर 9039863933 और 8878740054 दर्ज हैं। युवक का कहना है कि उक्त दोनों मोबाइल नंबर धारकों ने उसके आधार कार्ड का अवैध उपयोग कर लोन लिया है। मुकेश ने बताया कि बैंक मैनेजर ने मुझे कम्प्यूटर स्क्रीन पर बैंक खाते में लगा आधार दिखाया तो उसमें दूसरे व्यक्ति का फोटो लगा था, उसमें मेरे फर्जी हस्ताक्षर में किए गए थे।

आधार कार्ड में फर्जी फोटो-सिग्नेचर लगाकर निकाला मुद्रा लोन, सिविल स्कोर चेक किया तो हुआ खुलासा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
- 500 रुपए फाड़ने पर विवाद: युवक पर हमला, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment