Press "Enter" to skip to content

दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतर रखने वाली विमला का हुआ राज्य स्तरीय सम्मान / Shivpuri News

शिवपुरी: मध्यप्रदेश में दो बच्चों के बीच 3 साल का अंतर और वैक्सीनेशन सहित स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर भूमिका निभाने वाली विमला यादव को राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गयाl पोहरी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले खरई डाबर की आशा कार्यकर्ता विमला यादव को प्रथम बच्चे के बाद दूसरे बच्चे में 3 वर्ष का अंतर, पीपीआयूसीडी लगवाने सहित एफपीएलएमआईएस में इंडेट के लिए ग्वालियर संभाग में तीसरा स्थान मिला। जिस पर मिशन संचालक प्रियंका दास द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया.


ग्राम खरई डाबर की आशा कार्यकर्ता विमला यादव को राज्य स्तर पर मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रियंका दास मैं उनकी इस उपलब्धि को सराहा सीएमएचओ डॉ पवन जैन ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सहित परिवार कल्याण कार्यक्रम में भी उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है। जिसके तहत एलटीटी, एनएसव्हीटी आपरेशन कराना, छाया टेबलेट प्रदाय कराना, कॉपर टी एवं अंतरा इंजेक्शन लगवाना सहित कंडोम का वितरण करना प्रमुख है। स्वास्थ्य मिशन मप्र द्वारा परिवार कल्याण कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!