शिवपुरी: मध्यप्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ शिवपुरी में भी नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले नर्सिंग स्टाफ 10 जुलाई से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार धरने पर बैठा हुआ है। गुरुवार नर्सिंग स्टाफ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम अपने खून से पत्र लिखकर अपना विरोध व्यक्त किया है।
नर्सिंग ऑफिसर स्टाफ एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह धाकड़ ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपना खून निकालना और बहाना नहीं चाहता, खून का महत्व हर व्यक्ति को पता है। लेकिन हम निराश हो चुके हैं थक चुके है टूट चुके हैं। इन चार दिनों में हमें ऐसा लग रहा है कि हम सभी तरीके से टूट चुके हैं। इन 4 दिनों में कोई भी शासन का कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारी हमसे बात तक करने नहीं आया है। इसी के चलते सभी नर्सिंग ऑफिसर ने अपने खून से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (मामा) के नाम एक पत्र लिखकर उनकी संवेदना को जगाने का काम किया है।
बता दें कि 10 जुलाई से 12 जुलाई तक नर्सिंग स्टाफ जिला अस्पताल परिसर में ही धरना प्रदर्शन कर रहा था हड़ताल के दूसरे दिन नर्सिंग स्टाफ सरकार की सद् बुद्धि के लिए सुंदरकांड के पाठ का आयोजन कर चुकी है। इससे पहले रोज शिवपुरी एसडीएम ने जिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग स्टाफ की परमिशन को निरस्त कर दिया था। उन्हें हटने के आदेश दिए इसके बाद नर्सिंग स्टाफ ने बुधवार से कलेक्ट्रेट परिसर के पास तंबू गाड़ कर हड़ताल जारी कर रखी है। इसी क्रम में आज नर्सिंग स्टाफ ने अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए मुख्यमंत्री के नाम अपने खून से पत्र लिखा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम नर्सिंग स्टाफ ने खून से लिखा पत्र / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल बनाने पर छात्र हिमांशु धाकड़ सम्मानित / Shivpuri News
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment