Press "Enter" to skip to content

वार्ड 36 के पार्षद एमडी गुर्जर के समर्थन में धरने में शामिल हुए थे साथी कांग्रेस पार्षद भी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के वार्ड 36 पिछड़ी बस्ती करौंदी में विकास कार्य नहीं होने से नाराज पार्षद बुधवार को पैंड भरकर नगर पालिका दफ्तर पहुंच गए। टैंट लगाकर जनता के संग धरने पर बैठ गए। दूसरे कांग्रेसी पार्षद भी समर्थन में आ गए। लेकिन दो घंटे बाद भी एसडीएम का लेटर आ गया और धरना खत्म हो गया। इसे लेकर कांग्रेस पार्षदों के साथ-साथ जनता में नाराजगी और बढ़ गई है।


जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्षद एमडी गुर्जर पैंड भरते हुए बुधवार दोपहर 1 बजे नपा दफ्तर पहुंचे। नपा परिसर में धरना शुरू हो गया और फिर 3 बजे शिवपुरी एसडीएम का नोटिस लेकर बाबू पहुंच गया। सरकारी दफ्तर परिसर में धरने की अनुमति नहीं होने का उल्लेख कर धरना खत्म करने को कहा। आखिरकार शाम 4 बजे पार्षद ने धरना खत्म कर दिया। पार्षद का कहना है आज 10-11 महीने होने जा रहे हैं। मेरे वार्ड में धरातल पर एक भी काम नहीं हुआ है। मेरे समर्थन में आए सारे पार्षदों के संग नपा अध्यक्ष, सीएमओ द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। मैं कांग्रेस का पार्षद हूं लेकिन मेरे संग धरने पर बैठी आम जनता है जो परेशान है। मेरी वजह से आम जनता को सजा क्यों दी जा रही है, ये लोग तो कांग्रेसी नहीं है। मेरे वार्ड में पानी की पाइप लाइन नहीं बिछाई है। सिर्फ पांच लाइट लगाईं हैं। मेरे वार्ड में एक सीसी है। दस कर्मचारी थे, अब पांच कर दिए हैं। आठ माह से बोरवेल में ना पाइप डले ना मोटर डाली। आठ फाइल पता नहीं कहां चली गईं। आठ महीने से फाइल ढूंढने में लगे हैं। मुझे जनता ने चुना है और जनता के लिए भूख हडताल पर भी चला जाऊंगा। सत्ता की तानाशाही से मेरे धरने पर बैठने की परमिशन एसडीएम ने निरस्त कर दी है, मुझे नोटिस प्राप्त हुआ है।

एक प्रतिनिधि को जनता की आवाज उठाने एवं विकास के लिए शासन द्वारा रोका जा रहा है। यदि मेरे वार्ड में कार्य नहीं हुए तो कुछ दिन बाद फिर अनुमति लेकर धरने पर बैठूंगा। आज सभी कांग्रेस पार्षदों ने माला पहनाकर मेरा धरना खत्म करवा दिया है। पैंड भरकर नपा दफ्तर जाते पार्षद व अन्य साथी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!