Press "Enter" to skip to content

जूना अखाड़े से जुड़े संत की हार्ट अटैक से मौत: काशी से उज्जैन जा रहे थे, रास्ते में पड़ा दिल का दौरा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पडोरा के पास बीती रात एक 40 वर्षीय संत की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संत अपने कार में सवार होकर काशी से उज्जैन की ओर वापस जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें एकाएक दिल का दौरा पड़ा था।


जानकारी के मुताबिक जूना अखाड़ा से जुड़े बड़गारा आश्रम जिला उज्जैन के महंत भरत गिरी (40) अपने शिष्यों के साथ काशी से वापस लौट रहे थे इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। शिष्य बुधवार की रात संत को लेकर कोलारस अस्पताल पहुंचे थे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संत के शिष्यों ने पोस्टमार्टम नहीं कराते हुए संत के पार्थिव शरीर को उज्जैन स्थित आश्रम ले गए। बताया गया है कि संत भरत गिरी बाल काल से ही वैराग्य धारण कर लिया था। जिन्होंने आज दिनांक तक फलों के अलावा अन्य किसी भोजन सामग्री का खाने में इस्तेमाल नहीं किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!